एक व्यक्ति द्वारा वाट्सएप पर मर्डर का वीडियो वायरल करते ही हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक दो दिनों हंगामा बरपा रहा।
पुलिस और पत्रकारों ने घटनास्थल को ढूंढने के लिए मॉल और कई होटलों के चक्कर लगाए, लेकिन घटनास्थल का पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह सूचना पूरी तरफ झूठी है।
वाट्सएप पर मंगलवार रात एक वीडियो वायरल हुआ कि हल्द्वानी के सिटी हार्ट मॉल में मर्डर हो गया है। जबकि शहर में इस नाम का कोई मॉल नहीं है।
सूचना पर मीडिया से जुड़े लोगों ने पुलिस के साथ खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि यह सूचना झूठी है। इस प्रकार की कोई वारदात नहीं हुई है।
दूसरे दिन देहरादून से काफी लोगों ने घटना की सत्यता की जानने के लिए कॉल की। शहर के काफी लोगों ने भी अखबार के दफ्तरों में फोन करके घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
कोतवाल ने बताया कि इस मामले में जांच की तो पता चला कि यह मॉल मुंबई में है। इस मामले में कोई तहरीर देगा तभी भ्रामक वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।