फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Dehradun: पत्नी के साथ सोया था प्रेमी, कुल्हाड़ी से काट डाला, आगबबूला हुए पति के सामने ऐसे आई सच्चाई

Fri, 10 Feb 2023 10:07 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार के पास निर्माणाधीन मकान में हत्याकांड की खबर से आसपास सनसनी फैल गई। पति ने पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। लंबे समय से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी को प्रेमी के साथ सोता देख आगबबूला हुए पति ने कुल्हाड़ी से काटकर प्रेमी की हत्या कर दी। मृतक के चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। मौके से फरार हुए हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी।

विज्ञापन


घटना रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार के पास निर्माणाधीन मकान में बुधवार रात हुई। पुलिस के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान के पास फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि यहां एक मजदूर की हत्या कर दी गई है। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी बद्री उर्फ विजयपाल के रूप में हुई। उसके चेहरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए थे। पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला कि बद्री यहां एक झुग्गी में रहता था। पास ही में एक झुग्गी में हरिराम नाम का मजदूर अपनी पत्नी के साथ रहता है।

विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

वह रात से अपनी झुग्गी में नही था जबकि उसकी पत्नी वहीं पर मौजूद थी। पता चला कि बद्री की हत्या हरिराम ने ही की है। पुलिस ने हरिराम को कुछ देर बाद ही आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हरिराम ने बताया कि उसकी पत्नी और बद्री का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने बुधवार रात को उसकी झुग्गी में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद बद्री अपनी झुग्गी में चला गया और हरिराम भी सो गया। रात में जब हरिराम की नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी वहां नहीं है। उसने बद्री की झुग्गी में देखा तो उसकी पत्नी हरिराम के बिस्तर पर लेटी थी।
 

पत्नी के साथ भी मारपीट की और भाग निकला
यह देखकर वह आगबबूला हो गया। उसने वहां पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और बद्री के चेहरे पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। उसने पत्नी के साथ भी मारपीट की और भाग निकला। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि आरोपी देहरादून से भागने की तैयारी कर रहा था।

ये भी पढ़ें...Dehradun: युवाओं का प्रदर्शन...परेड ग्राउंड के पास धारा 144 लागू, लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद आज

विज्ञापन

दो साल पहले बद्री के साथ चली गई थी पत्नी, पंचायत ने लगाया था जुर्माना

पुलिस जांच में पता चला कि हरिराम की पत्नी और बद्री का कई साल से प्रेम-प्रसंग था। दो साल पहले पन्ना, मध्य प्रदेश में ही दोनों परिवार रहते थे। उस वक्त बद्री की पत्नी को लेकर हरिराम कहीं चला गया था। कुछ दिन बाद वापस आया तो गांव में पंचायत बैठी। पंचायत ने हरिराम पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर सुलह करा दी। छह महीने पहले ही हरिराम और बद्री देहरादून में काम करने थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें