फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: 30 रुपये के लिए निर्मम हत्या...दुकानदार पर बरसाए अनगिनत डंडे, मौके पर ही हो गई मौत

Sat, 05 Nov 2022 10:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।

सार

ननपापो गांव निवासी प्रह्लाद सिंह (50) पुत्र धनराज सिंह डीडीहाट से पांच किमी दूर घोरपट्टा में अपनी परचून की दुकान पर थे। उनकी पत्नी कलावती देवी भी वहां मौजूद थी। कुछ ही देर में अटल गांव निवासी सोबन राम पहुंच गया। उसकी प्रह्लाद सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात आगे बढ़ी तो मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीहाट तहसील के घोरपट्टा गांव में सिर्फ तीस रुपये के लेनदेन में दुकानदार की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजस्व पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि ननपापो गांव निवासी प्रह्लाद सिंह (50) पुत्र धनराज सिंह डीडीहाट से पांच किमी दूर घोरपट्टा में अपनी परचून की दुकान पर थे। उनकी पत्नी कलावती देवी भी वहां मौजूद थी। कुछ ही देर में अटल गांव निवासी सोबन राम पहुंच गया।

उसकी प्रह्लाद सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात आगे बढ़ी तो मारपीट होने लगी। आरोप है कि सोबन राम ने लाठी से प्रह्लाद सिंह को पीटना शुरू कर दिया। प्रह्लाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्हें बचाने के लिए आई कलावती देवी पर भी सोबन राम ने डंडे बरसा दिए। कलावती देवी के सिर, पीठ और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। दिनदहाड़े वारदात से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ग्रामीणों ने घायल कलावती देवी को डीडीहाट अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजस्व उप निरीक्षक राहुल सिंह परिहार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस डीडीहाट के अनुसार आरोपी सोबन राम को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी सोबन राम ने बताया कि प्रह्लाद सिंह ने उसके 30 रुपये देने थे इसलिए हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है। प्रह्लाद की एक बेटी और एक बेटा है। 

ये भी पढ़ें...Haridwar: पॉश सोसायटी में जिस्मफरोशी का धंधा, बंगाल की बेरोजगार लड़कियों जाता था दलदल में धकेला, खुले कई राज

आरोपी सोबन राम को हिरासत में ले लिया है। घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। राजस्व पुलिस को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। 
-भगत सिंह फोनिया, एसडीएम डीडीहाट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें