फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह से मां का हत्यारोपी फरार

Mon, 28 Sep 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मां की हत्या के आरोप में देहरादून बाल सुधार गृह में कैद किशोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने आस-पास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


रविवार को फरार किशोर का देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। बाल सुधार गृह की अधीक्षिका मीनाक्षी पोखरियाल ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने तकनीकी कारणों से किशोर की गुमशुदगी दर्ज की है।

एसपी सिटी अजय सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है। मालूम हो कि 27 जून 2015 की रात लोअर नकरौंदा के पास पूर्व फौजी जगदीश रावत की पत्नी सुनीता रावत की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


घर में मौजूद सुनीता के छोटे बेटे ने पुलिस को बताया कि वह रात को पास की ही दुकान पर गया था, जब वह लौटा तो मां की मौत हो चुकी थी। हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी पुष्पक ज्योति ने सुनीता के बेटे के हत्यारोपी होने का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि नशे के  आदी गौरव ने मां से नफरत के चलते हत्या की है।

एसएसपी ने यह भी खुलासा किया था कि वह अपने पूरे परिवार की हत्या करना चाहता था। इसके लिए उसने अपने दोस्तों को मना भी लिया था, पर ऐन टाइम पर दोस्त मुकर गए। इसके बाद उसने रात को घर में अकेली मां की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके सुधार गृह भेजा था।
 
सुधार गृह की सुरक्षा पर सवाल
बाल सुधार गृह से किशोर के फरार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां कैद किशोर फरार होते रहे हैं। पिछले चार माह में अब तक तीन बाल कैदी फरार हो चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि पूर्व में फरार किशोरों के मामले में भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें