फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 19 दिसंबर को बाड़वाला निवासी विजय थापा का शव गांव के पास ही जंगल में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला था। युवक की मृत्यु के बाद से ही परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे थे। मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर मृतक की बहन पूजा थापा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पूजा थापा की तहरीर पर उसके भाई की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। विवेचना के तथ्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें