बताया जाता है कि सुनील राठी के गुर्गें हरिद्वार और रुड़की में प्रापर्टी और रंगदारी के व्यापार को खड़ा करने में जुटे हैं। लेकिन पिछले दिनों रुड़की में एक चिकित्सक से रंगदारी मांगे जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुनील राठी की मां राजबाला को बागपत से गिरफ्तार कर काफी हद तक शिकंजा कस दिया था।
वहीं दूसरी ओर, जेल में बंद सुनील राठी के करीबी कुख्यात देवपाल राणा की रुड़की रामनगर कोर्ट में हत्या कर दी गई थी। एक साथ दो घटनाओं के बाद से माना जा रहा था कि अब राठी का दबदबा कम हो जाएगा। लेकिन अब बागपत में सुनील राठी की ओर से हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद से अब फिर से राठी गैंग के सक्रिय होने की आशंका जता है।
सूत्रों की माने तो पीएचक्यू की ओर से मिले दिशा निर्देशों के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने राठी के गुर्गों पर निगाह गड़ा ली है। साथ ही खुफिया विभाग को भी पल-पल की खबर देने के लिए लगाया गया है।