फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, ठेली, रेहड़ी और बोर्ड जब्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर पालिका परिषद हरबर्टपुर ने चलाया अभियान, 26 लोगों का किया चालानI
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। भविष्य में कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। 26 लोगों के चालान किए।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पालिका के कर्मचारियों और पुलिस ने विकासनगर रोड, देहरादून रोड, पांवटा रोड और सहारनपुर रोड पर अभियान चलाया गया। फुटपाथ पर खड़ी ठेली और रेहड़ी के साथ ही दुकान के बाहर रखे बोर्ड जब्त किए गए। सामान जब्त करने पर दुकानदारों और पालिकाकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। अधिशासी अधिकारी भगवंत बिष्ट ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से फुटपाथ पर कब्जा न करने की अपील की है।
विज्ञापन




अभियान में चौकी प्रभारी पंकज कुमार, सफाई निरीक्षक जितेंद्र राय, मुरारी लाल, सुंदर लाल, सुशील, आशुतोष शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें