Iभाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में निवर्तमान पार्षदों का एक मंडल एसएसपी अजय सिंह से मिला। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि दो पार्षद महिपाल धीमान एवं आलोक कुमार को कुछ असामाजिक तत्व मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी सूचना पटेल नगर थाने को दी गई थी, लेकिन पुलिस संतोषजनक कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। पार्षद एवं उनके परिवारजन भू माफिया व बदमाशों से अत्यंत भयभीत हैं। पार्षद महिपाल धीमान के प्लॉट को भू माफियाओं ने कब्जा लिया है। विरोध किया तो पार्षद के साथ मारपीट कर उसका अपहरण करने की भी कोशिश की गई।
I
Iमहानगर अध्यक्ष ने एसएसपी से शिकायत कर पार्षदों की सुरक्षा का संज्ञान लेने का आग्रह किया। एसएसपी ने कहा कि जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो संदीप मुखर्जी अजय शर्मा, अर्चना बागड़ी, विनोद शर्मा, संकेत नौटियाल, प्रदीप कुमार, ममता अग्रवाल, देव रानी आदि उपस्थित रहे।I