फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वार्ड सात में जलभराव और अधूरे कार्यों पर पालिकाध्यक्ष सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। नगर पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने मंगलवार को वार्ड नंबर सात का निरीक्षण कर जलभराव, जल निकासी और विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रवासियों ने उनके समक्ष बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या और अधूरे विकास कार्यों की शिकायतें रखीं। पालिकाध्यक्ष ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए और निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही ईएमएस कंपनी को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाकर तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मौके पर ईएमएस कंपनी के परियोजना प्रबंधक भागेंद्र राणा, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता गुलाब सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
-
कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने की स्थाई समाधान की मांग

कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि वार्ड सात में जलभराव और अधूरे विकास कार्य लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। उन्होंने नगर पालिका से समस्याओं का स्थायी समाधान कर जनता को जल्द राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें