फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम पर हमला, एक कर्मचारी घायल

Mon, 06 Nov 2023 03:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

कर अधीक्षक राहुल कैंथोला ने बताया कि नगर निगम कर एवं राजस्व निरीक्षक ने फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन
हमला कर किया घायल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर रोड पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इससे एक कर्मचारी घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले में कर अधीक्षक (भूमि) की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कर अधीक्षक राहुल कैंथोला ने बताया कि नगर निगम कर एवं राजस्व निरीक्षक ने फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार की थी। इस पर शनिवार को टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। पुलिस बल के साथ मिलकर टीम ने वहां से अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो दिनेश गुप्ता और अंजलि गुप्ता ने टीम पर हमला कर दिया। उनके साथियों ने उपद्रव शुरू कर दिया। हमले में कर्मचारी विष्णु कुमार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

बिल लाओ इनाम पाओ योजना: उपभोक्ताओं में उत्साह, हर महीने मिल रहे स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच और इयर बड्स
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कर अधीक्षक की शिकायत पर दिनेश गुप्ता और अंजलि गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर वीडियोग्राफी भी हो रही थी। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें