फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कारगी-मोथरोवाला मार्ग जीवीपी पर निगम ने लगाया कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकूड़ा डालने वालों की होगी निगरानी, चिह्नित होने पर होगी कार्रवाईI
विज्ञापन




कारगी-मोथरोवाला मार्ग पर कूड़ा डालने वालों की निगरानी करने के लिए नगर निगम ने सीसीटीवी लगवा दिया है। इस जगह पर निगम ने पहले ही चेतावनी बोर्ड लगाया है। इसके बाद भी लोग कूड़ा फेंकना बंद नहीं कर रहे हैं।



दरअसल, नगर निगम क्षेत्र में करीब 100 जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट) हैं। कारगी-मोथरोवाला मार्ग पर कन्या इंटर कॉलेज के पास लोग कूड़ा डालते हैं। कूड़े की वजह से दुर्गंध आती है। स्थानीय लोग कूड़ा प्वाइंट का लगातार विरोध करते आ रहे हैं। नगर निगम ने करीब 15 दिन पूर्व वहां पर चेतावनी बोर्ड लगाया है। जिसमें कूड़ा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी लिखी गई है। इसके बाद भी लोग कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर निगम ने अब वहां पर सीसीटीवी लगाया है। सीसीटीवी की मदद से कूड़ा डालने वालों पर नगर निगम के अधिकारी निगरानी करेंगे और उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iनगर निगम ने यहां पर सीसीटीवी लगाया है। जिसकी मदद से अब कूड़ा प्वाइंट पर निगरानी की जाएगी और यहां पर कूड़ा डालने वालों का चालान किया जाएगा। - विश्वनाथ, मुख्य सफाई निरीक्षकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें