फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड के महावीर देश-दुनिया में खिलाड़ियों को दिलाएंगे पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iउत्तराखंड के महावीर देश-दुनिया में खिलाड़ियों को दिलाएंगे पहचान
I

Iपेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए प्रेस अटैशे के रूप में कार्य कर रहे महावीरI



आज (बुधवार) से पेरिस में शुरू होने जा रहे पैरालंपिक खेलों से पहले उत्तराखंड व खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। पेरिस पैरालंपिक-2024 में उत्तराखंड के महावीर रावत भारतीय खिलाड़ियों के खेलों को देश के साथ-साथ दुनिया तक पहुंचा कर उन्हें अलग पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए महावीर को पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए प्रेस अटैशे के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन


प्रेस अटैशे का कार्य देश के साथ-साथ दुनिया भर के पत्रकारों व मीडिया संस्थानों को खिलाड़ियों की उपलब्धि बताने के साथ उनके साक्षात्कार के लिए पत्रकारों को निमंत्रित करना होता है। टिहरी गढ़वाल के थौलधार ब्लॉक के रहने वाले महावीर रावत ने बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से योगदान दिया है। वह भारत में पैरा खेलों की खबर लिखने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने वाले शुरुआती पत्रकारों में से एक माने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव के अलावा, महावीर लेखक भी हैं। उनकी हालिया पुस्तक, क्रॉसिंग द बैरियर्स, जो भारत के 26 पैरालंपिक पदक विजेताओं पर आधारित है। यह पुस्तक टीम इंडिया के पेरिस रवाना होने से ठीक पहले ही जारी की गई थी। इस पुस्तक को भारत के पैरा-एथलीटों के संघर्षों और विजय की महत्वपूर्ण दस्तावेजीकरण के रूप में सराहा गया है। उन्होंने बताया, पेरिस पैरालंपिक खेलों में उनकी भूमिका बतौर प्रेस अटैशे भारतीय पैरा-एथलीटों की कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें