फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव : वार्ड-6 के पार्षद उम्मीदवार के लिए खरीदा गया पहला नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआठ कमरों में बैठे आरओ-एआरओ, आज से जमा किए जाएंगे नामांकनपत्र I
विज्ञापन

Iनगर निगम में नामांकन बिक्री और दाखिल करने के लिए प्रशासन की तैयारी बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। जिन आठ कक्षों में मेयर और पार्षदों का नामांकन होना है, उनमें आरओ-एआरओ भी बैठ गए। नामांकनपत्रों की बिक्री भी शुरू हो गई। वार्ड-6 में पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए एक व्यक्ति की ओर से नामांकनपत्र खरीदा गया।I
Iनगर निगम में बल्लियों से बैरिकेडिंग लगाने, कक्षों को तैयार करने का काम दोपहर 12 बजे तक पूरा कर लिया गया। कमरा नंबर दो के आरओ को छोड़कर बाकी सभी आरओ अपने-अपने कमरे में एआरओ के साथ बैठ गए। आरओ ने अपनी व्यवस्था दुरुस्त कर ली। वार्ड-6 में महिला उम्मीदवार रीनू सक्सेना के लिए नरेंद्र सिंह ने पहला नामांकनपत्र खरीदा।I
विज्ञापन

Iनगर आयुक्त के कार्यालय के बराबर वाले कमरा नंबर सात में मेयर के नामांकनपत्र बिकेंगे और जमा होंगे, जिसके लिए निर्वाचन अधिकारी एडीएम जयभारत सिंह रहेंगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iमेयर के लिए 800 और 400, पार्षद के लिए आधे में मिलेगा नामांकनपत्र I
Iमेयर पद पर सामान्य वर्ग के लिए नामांकनपत्र का शुल्क 800 रुपये, आरक्षित और महिला के लिए 400 रुपये है। पार्षद के नामांकनपत्र का शुल्क सामान्य के लिए 400, आरक्षित और महिला के लिए 200 रुपये तय किया गया है। आरक्षित वर्ग का लाभ लेने वालों को प्रमाणपत्र दिखाना होगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें