फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर निगम ने 12 अधिकारियों को बांटे 100 वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्वच्छता सर्वेक्षण में रैकिंग सुधारने के लिए कवायद, एक अधिकारी करेंगे रोजाना दो वार्डों का निरीक्षण और कार्य का भौतिक सत्यापन करेंगे
विज्ञापन

I

Iस्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 को लेकर नगर निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सभी 100 वार्डों को 12 अधिकारियों में बांटा गया है। अधिकारी रोजाना दो वार्डों का निरीक्षण कर वहां कार्यों का भौतिक सत्यापन करेंगे। साथ ही स्वच्छता वॉर रूम को भी इससे अवगत कराएंगे। स्वच्छता वॉर रूम की निगरानी नगर आयुक्त स्वयं करेंगी। इस संबंध में नगर आयुक्त नमामी बंसल की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।I
Iस्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर निगम की ऑल इंडिया रैकिंग 68वीं रही थी। इस साल नगर निगम की रैंकिंग में सुधार हो इसको लेकर काम किया जा रहा है। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने रिन्यू रिस्पना कार्यक्रम के तहत रिस्पना-बिंदाल नदी की सफाई का प्लान तैयार किया, जिस पर काम हो रहा है। इसके अलावा डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्रीकरण, लिगेसी वेस्ट निस्तारण, एमआरएफ सेंटर बनाए जाने सहित कई कार्यों पर काम किया जा रहा है। ये कार्य धरातल पर हों और कर्मचारी लापरवाही ना बरतें इसके लिए पूरे नगर निगम को 12 हिस्सों में बांटा गया है। इनमें अपर नगर आयुक्त तक शामिल है। अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा वार्ड-21 से 29 को देखेंगे। वहीं उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल वार्ड-30, 33, 34 और 47 से 51 तक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना वार्ड- 40 से 45, एसएनए राजवीर सिंह चौहान वार्ड-35, 80 से 85 तक, एसएनए विजय प्रताप चौहान वार्ड-36, 52 से 58 तक, एसएनए विनोद लाल को वार्ड-4 से 8, 31,32,37 सहित अन्य अधिकारियों को इसी तरह जिम्मेदारी सौंपी गई है।I
विज्ञापन

Iअधिकारियों को ये करना होगा कामI
Iअधिकारी को अपने वार्डों में से रोजाना सुबह-शाम मौके पर जाकर किए गए कार्य का निरीक्षण करना होगा। साक्ष्य के तौर पर फोटोग्राफी भी करनी होगी। वार्ड में तैनात सुपरवाइजर के मस्टरोल का अवलोकन कर कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन करेंगे। यदि कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पाया जाता तो उसकी जानकारी सुपरवाइजर से लेकर मस्टरोल में उसको अंकित करेंगे। इसके अलावा पर्यावरण मित्र वर्दी में हैं या नहीं यह भी दखेंगे। वार्ड में बीट के निर्धारण संबंधित जानकारी सुपरवाइजर को है या नहीं इसका भी पता करेंगे। सभी दुकानदारों से समन्वय स्थापित कराकर डस्टबिन रखने के लिए निर्देशित करेंगे और उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।
I
Iकूड़ा प्वाइंटों को खत्म कर, शत प्रतिशत डोर टु डोर कूड़ा एकत्रीकरण कराएंगेI
Iअधिकारी अपने वार्डों में कूड़ा प्वाइंटों को चिह्नित कर ना सिर्फ उनकी सफाई और उनको खत्म कराने का काम करेंगे, बल्कि उनके बनने के कारणों का भी पता करेंगे। ताकि उस कारण को ही खत्म किया जा सके।I
विज्ञापन

Iस्वच्छता वॉर रूम को कराएंगे अवगतI
Iनगर निगम में स्वच्छता वॉर रूम बनाया गया है। इस वॉर रूम की निगरानी स्वयं नगर आयुक्त नमामी बंसल करेंगी। सभी अधिकारी अपनी रोजाना की रिपोर्ट व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत कराएंगे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें