फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी जमा मिलने पर काटे 42 लोगों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। नगर निगम ने डेंगू रोकथाम अभियान की शुरुआत करते हुए 42 लोगों के चालान काटे और 18 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला। टीम ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने की अपील की ताकि मच्छर न पनप सकें। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने मालसी क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद निगम की टीम ने विजयपुर, रांझावाला, राजपुर, दून विहार, धोरण, जाखन, सालावाला, आर्य नगर और डोभालवाला क्षेत्र में निगम की टीम ने विजय घर-घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान और कार्यालय आदि के परिसरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने लोगों को डेंगू से बचाव के संबंध में जागरूक भी किया। जिन स्थानों पर पानी एकत्र मिला उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। साथ ही दवा का छिड़काव और फागिंग भी की गई। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि लोग अपने आसपास पानी इकट्ठा ना होने दें। अगर दोबारा जांच में किसी व्यक्ति के यहां पानी जमा पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को वार्डों का दोबारा निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। इस अभियान में सहायक नगर आयुक्त व नोडल अधिकारी बिजल दास, संजय कुमार, रविंद्र दयाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक और अन्य टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें