फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स पर चलेगा व्यापक अभियान  

Thu, 02 Jun 2016 03:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
नगर निगम में हाउस टैक्स को लेकर हुई बैठक में टैक्स विभाग को इंस्पेक्टरों को टारगेट देने के निर्देश दिए गए। छूटे हुए घरों को हर हाल में कवर करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


मेयर कक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मेयर विनोद चमोली ने कहा कि हाउस टैक्स में अभी आधे से अधिक भवन छूटे हुए हैं। अभी साठ हजार भवन ही कवर किए गए हैं। टैक्स इंस्पेक्टरों को रोजाना व साप्ताहिक टारगेट दिए जाने चाहिए। इसके लिए साप्ताहिक विश्लेषण करते रहना होगा।

इंस्पेक्टरों को मिलेगा टारगेट
बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि इंस्पेक्टर बेहद सीमित टारगेट पर ही काम कर रहे हैं। इस पर मेयर ने निर्देश जारी किए कि हर इंस्पेक्टर रोजाना 20 घरों का टारगेट दिया जाए।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली व पूनम रावत ने कहा कि मानव संसाधन की कमी होने के कारण बड़ी संख्या में भवन छूटे हुए हैं। लेकिन, अब मोहल्लावार ग्रेडिंग हो रही है। टैक्स रिवीजन को लेकर अगली बैठक जल्द करने का फैसला लिया गया। वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए हाउस टैक्स के जरिए 30 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य सामने रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें