नगर आयुक्त नमामी बंसल ने घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों के नियमित रख-रखाव में लापरवाही की शिकायतों के चलते मयूर विहार स्थित नगर निगम वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया।
नगर आयुक्त ने वर्कशॉप में तैनात कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर सभी कचरा संग्रहण वाहनों की मरम्मत और रखरखाव कार्य पूरा किया जाए। जो वाहन तीन दिनों के भीतर वर्कशॉप में ठीक नहीं किए जा सकते, उनकी अलग से रिपोर्ट तैयार कर संबंधित कंपनियों को भेजने के निर्देश दिए गए ताकि उन्हें तत्काल ठीक करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की बाधा या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा और इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक विश्वनाथ सिंह चौहान, हेड फीटर पुरुषोत्तम जोशी आदि उपस्थित रहे।