फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर आयुक्त ने कूड़ाघर का किया निरीक्षण

Tue, 08 Jul 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त नमामि बंसल ने शीशम बाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कूड़ा घर से बहकर बाहर निकल रहे लीचेट की रोकथाम के उपाय करने के निर्देश प्रबंधन को दिए।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात करके कूड़ा निस्तारण केंद्र की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
सोमवार की शाम नगर आयुक्त नमामि बंसल ने शीशमबाड़ा कूड़ाघर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कूड़ाघर की बाउंड्री से आसन नदी की ओर बहकर निकल रहे लीचेट की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र प्रबंधन से लीचेट की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर पंचायत सेलाकुई के अध्यक्ष सुमित चौधरी व कई जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कूड़ाघर से उठने वाली दुर्गंध व क्षेत्र में फैल रही गंदगी पर चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की। नगर आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों को समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद अनिल नौटियाल, विनोद कुमार, दीपक भंडारी, किरण पंवार, पूनम पंवार, शूरवीर चौहान, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें