फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में शहर का सीवरेज डाल रहा नगर पालिका प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। नगर पालिका प्रशासन विकासनगर पर यमुना नदी में सीवरेज डालने का आरोप लगाते हुए मां यमुना रक्षक संघ ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के माध्यम से भेजे ज्ञापन में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने गंगा और यमुना नदी को जीवित प्राणी की संज्ञा दी है, बावजूद नगर पालिका प्रशासन विकासनगर द्वारा घरों से निकलने वाले सीवरेज को यमुना नदी में डंप किया जा रहा है। इससे जलीय पारिस्थितिकी पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरित विकास प्राधिकरण ने आसन वैटलैंड के आसपास के 10 किमी के दायरे को आरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया हुआ है। अक्तूबर से मार्च माह तक आसन बैराज झील और यमुना नदी में विदेशी परिंदों का डेरा रहता है। ऐसे में नदी में विकासनगर शहर की गंदगी को डंप किए जाने से विदेशी पक्षियों की जिंदगी पर भी खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में वहीद अहमद, मनोज चौहान, शुभम, राजपाल, विष्णु और स्वराज कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें