फोटो....
सेलाकुई। क्षत्रिय बाहती विकास मंच के माध्यम से आयोजित की गई क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में विन कॉपोरेशन की टीम ने जीत दर्ज की। उधर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक जोशी ने कहा कि प्रतियोगिताएं आपसी सद्भाव को बढ़ाने में मददगार साबित होती हैं।इस अवसर पर खेले गए प्रतियाेगिता के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग ने 11 ओवर में 78 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी विन कॉरपोरेशन ने 10 ओवर में 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक रविदास चंगोल, कुलदीप लाहोल, दिनेश, शशिकांत, कमल, भूपेंद्र, सुनील नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद