फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जाते ही गायब हुए थे स्टॉल, दोबारा लगेगा शिविर

Sat, 12 Nov 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कैंट विधान सभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की अमर उजाला की ‘सीएम के जाते ही गायब हुए स्टॉल’ खबर का सीएम हरीश रावत ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को वहां इसी रविवार को दोबारा से शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ बंशीधर तिवारी ने कहा कि सीएम के निर्देश पर साधु राम इंटर कालेज कांवली जीएमएस रोड में सुबह 10 बजे से शिविर लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


कैंट विस क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के लिए पिछले कई दिन से तैयारियां की जा रही थीं। जहां सुबह न सिर्फ कैंट विस क्षेत्र से बल्कि सहसपुर, डोईवाला और धर्मपुर विस क्षेत्र से लोग पहुंचे थे, लेकिन संबोधन के बाद सीएम के जाते ही शिविर से स्टॉल गायब हो गए थे।

इससे शिविर में दूरदराज से आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। अमर उजाला ने 11 नवंबर के अंक में सरकारी कार्यक्रम बना राजनीति का अखाड़ा एवं सीएम के जाते ही गायब हुए स्टॉल खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को सीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें