फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के अभियान का ऐसा असर, यहां घोड़े-खच्चरों को पहनाए जाएंगे डाइपर

Wed, 24 May 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट 
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी के स्वच्छता अभ‌ियान का उत्तराखंड में ऐसा असर हुआ क‌ि अध‌िकार‌ियों ने एक अनोखा न‌िर्णय ल‌े ल‌िया। घोड़े-खच्चरों के मल से होने गंदगी से बचने के ल‌िए उन्हें डाइपर पहनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों को जल्द ही डाइपर (पुफ बैग) वितरित किए जाएंगे, जिससे जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक के पांच किमी पैदल मार्ग पर गंदगी नजर नहीं आएगी।

चारधाम यात्रा के दौरान लगभग हर रोज दोपहर बाद यमुनोत्री मार्ग में बारिश होती है, जिससे घोड़ों के मल की गंदगी पूरे रास्ते को गंदा कर देती है। ऐसे में जिला प्रशासन ने घोड़ों को डाइपर पहनाए जाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 2500 डाइपर यानी बुफ बैग तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन



 
Trending Videos
विज्ञापन

क‌िराए पर म‌िलेंगे पुफ बैग

एसडीएम रोहित मीणा ने बताया कि पुफ बैग के लिए 1.5 लाख मिले हैं। 2500 बैग तैयार करवाए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 2500 घोड़े खच्चरों को यह वितरित किए जा रहे हैं।

साथ घोड़े मालिकों से जमानत राशि ली जाएगी। ताकि यात्रा सीजन खत्म होने पर यह पुफ बैग को जमा कर अपनी जमानत धनराशि वापस ले जा सके। जमानत राशि के तौर पर 200 रुपये प्रत्येक डाइपर के लिए जाएंगे।

इस बार प्रशासन खुद यह व्यवस्था कर रहा है। अगली बार इसकी जिम्मेदारी जिला पंचायत को दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें