फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम होंगे देश के भावी प्रधानमंत्री'

Tue, 22 Oct 2013 01:27 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मां गंगा पूरे विश्व की आस्था का केंद्र है। उन्होंने गंगा को अविरल और स्वच्छ बनाने के यूपी सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर काम करने की बात कही। शिवपाल ने कहा मुलायम सिंह देश के भावी प्रधानमंत्री होंगे।
विज्ञापन


श्री दक्षिण कालीपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी के चंडीघाट स्थित अनादि सिद्धपीठ आश्रम में श्रीदक्षिण काली मंदिर में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को पूजा अर्चना की।

पढें, बनने जा रहा है ऐसा जू, जो पहले देखा ना सुना!

दुनिया के लिए विश्वास और आस्था का केंद्र
पूजा के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मां गंगा पूरी दुनिया के लिए विश्वास और आस्था का केंद्र है। इसकी अविरलता और निर्मलता के लिए हर स्तर पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


पढें, रामदेव की फैक्ट्री से पुलिस ने छुड़वाया बंधक

घटना को सांप्रदायिक बनाने वालों की जांच
उन्होंने कहा कि दो साल के भीतर यूपी के सभी तीर्थों को हरिद्वार की तरह भव्य बना देंगे। गंगा सहित किसी भी नदी में कोई गंदा नाला नहीं गिरने देंगे। नहरों की क्षमता बढ़ाकर सिंचित क्षेत्र में बढ़ोतरी की जाएगी।

इसकी शुरुआत हरिद्वार से की जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग सांप्रदायिकता का जहर घोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर में छोटी सी घटना को सांप्रदायिक बनाने वालों की जांच कराई जा रही है।

पढें, मोदी पर 'ट्रस्ट', बाकी सब भ्रष्टः उमा भारती

60 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने दावा
शिवपाल ने कहा कि पूरे देश की जनता भाजपा और कांग्रेस को कई बार सत्ता सौंपकर देख चुकी है और अब तीसरे मोर्चे को मौका देना चाहती है। उन्होंने यूपी की 60 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने और सपा प्रमुख मुलायम सिंह को देश का भावी प्रधानमंत्री बनने का दावा किया।

पढें, नक्कालों ने बिगाड़ दी HMT की 'टाइमिंग'!

कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि यूपी सरकार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिवपाल यादव को आशीर्वाद दिया। मौके पर विनोद बड़थ्वाल, राकेश यादव, रानरेश यादव, काजी चंाद, राजेंद्र पाराशर, लव दत्ता, अजमल नवाल, अनिल जैतली, महितोष मैठानी और श्रवण शंखधर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें