सेलाकुई। बावन बीघा खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को मुक्की इलेवन ने फाइनल मुकाबला जीत लिया है। प्रतियोगिता में मुक्की इलेवन और रौथाण इलेवन टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। मुक्की इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रौथाण इलेवन की टीम 12 ओवर में 190 रन ही बना पाई। मुक्की इलेवन ने छह रनों से जीत हासिल कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। आसिफ को 51 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनुज, मुकेश पंत, कुलदीप, प्रदीप, दिनेश बिष्ट, देव, रोहन आदि उपस्थित रहे। संवाद