फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेंटिंग के माध्यम से बताया वन्यजीवों का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। पछवादून विकास मंच ने विश्व वन्यजीव दिवस पर राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखन वाला में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। छात्रों ने पेंटिंग के माध्यम से वन्य जीव जंतुओं के चित्र बनाकर उनके महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगिता में वंश पहले, शगुन दूसरे और हिमानी व अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव जन जागरूकता रैली निकाली। मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि वन्य जीव प्रकृति के संवाहक हैं। वन्य जीवों के प्रति जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर आमोद शर्मा, भूपेश कुमार, मुकेश राज शर्मा, रजत चौधरी, अनुज कश्यप, मोहम्मद उस्मान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें