सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए लगभग डेढ़ से दो नाली भूमि की आवश्यकता होगी। 40 हजार रुपये प्रति किलोवाट की दर से कुल लागत करीब 10 लाख रुपये संभावित है। औसतन धूप की उपलब्धता के आधार पर पूरे वर्ष में लगभग 38 हजार यूनिट प्रतिवर्ष विद्युत उत्पादन हो सकता है।
आठ प्रतिशत ब्याज पर 15 साल के लिए ऋण
सहकारी बैंक इस योजना के लिए आठ प्रतिशत ब्याज दर पर 15 वर्षों के लिए ऋण देंगे। चयनित लाभार्थी को अपनी भूमि के भू-परिवर्तन के बाद मोर्टगेज करने के लिए लगने वाली स्टांप ड्यूटी पर 100 प्रतिशत छूट होगी। तकनीकी समिति उपयुक्त पाए गए आवेदनों को परियोजना का आवंटन जिला स्तर पर करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है।
ये होगी प्रक्रिया
पूरी प्रक्रिया में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा गया है। परियोजना आवंटन पत्र मिलने के बाद लाभार्थी यूपीसीएल के साथ विद्युत क्रय अनुबंध करेगा। लाभार्थी परियोजना आवंटन पत्र, यूपीसीएल के साथ अनुबंध की प्रति, और अन्य आवश्यक अभिलेख जमा कराने के सात दिन के भीतर महाप्रबंधक, जिला उद्योग संबंधित बैंक शाखा को अग्रसारित कर देंगे। इसके 15 दिनों के भीतर बैंक शाखा से स्वीकृति या अस्वीकृति सूचना लाभार्थी को बता दी जाएगी।