फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुकेश अंबानी, छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह

Fri, 30 Sep 2016 08:50 PM IST
टीम / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 8
mukesh ambani
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंधक निदेशक मुकेश डी अंबानी ने आईआईटी रुड़की के वार्षिक दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नया विश्व प्रौद्योगिकी क्रांति का है।
 
विज्ञापन

2 of 8
mukesh ambani
अंबानी ने कहा कि अगले बीस सालों में दुनिया इतनी तेजी से बदलने जा रही है, जितना की पिछले 300 सालों में बदलाव नहीं हुआ। भारत को स्थाई और उच्च आर्थिक वृद्धि की जरूरत है। वहीं वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, शिक्षा और सस्ती एवं स्थाई ऊर्जा की पूर्ति बड़ी चुनौती बनी है।
 
विज्ञापन

3 of 8
mukesh ambani
इस दौरान उन्हें डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि हम विश्व के मुहाने पर खड़े हैं। नए विश्व की 21वीं सदी में भारत के लिए अपार संभावनाएं हैं। हमें अब देश के नहीं विश्व के नागरिक बनकर काम करना होगा। इस दौरान 2305 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई।
 

4 of 8
iit roorkee
संस्थान के दीक्षांत भवन में अपने 28 मिनट के भाषण के दौरान देश के कर्णधारों को संबोधित करते हुए उन्होंने संस्थान की ओर से बोर्ड आफ गर्वनर प्रो. अशोक मिश्र एवं निदेशक प्रो. प्रदीप्त बनर्जी द्वारा दी गई मानद उपाधि को अपने पिता धीरू भाई अंबानी को समर्पित किया।
 
विज्ञापन

5 of 8
mukesh ambani
कहा कि उनके पिता ने 1960 में महज एक हजार रूप में शुरूआत करते हुए एक सपना देखा कि रिलायंस कंपनी देश की सबसे बड़ी कंपनी बने। आज रिलायंस भारत की सबसे बड़ी कंपनी है जिसमें 18 देशों में डेढ़ लाख लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने छात्रों से छोटी सी शुरूआत से महान लक्ष्य के लिए कदम बढ़ाने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन

6 of 8
mukesh ambani
नया विश्व प्रौद्योगिकी क्रांति का है। जिसमें किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त करने से सफलता नहीं मिलेगी। बल्कि तकनीकी युग में फिजिकल, डिजिटल एवं बायलोजिकल साइंसेज के समावेश की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि भारत को स्थाई उच्च आर्थिक वृद्धि हासिल करने की जरूरत है।
 
विज्ञापन

7 of 8
iit roorkee
देश में सवा सौ करोड़ लोग महज जनसंख्या नहीं है, बल्कि इतने अवसर हमारे पास है। जो देश को बदल सकते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि तुम वही हो जो नए भारत का निर्माण कर सकते हो। यह मत देखो को सबसे अच्छा कौन है बल्कि यह समझो कि सबसे अच्छा क्या है। इस दौरान 2305 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। जिसमें बीटेक के 1091 तथा पीजी के 922 एवं पीएचडी के 292 छात्र शामिल रहे। 
 
विज्ञापन

8 of 8
iit roorkee
मुकेश अंबानी ने देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, क्लीन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों से उद्यमिता के क्षेत्र की संभावनाएं बढ़ी है। जिसने उद्यमिता के क्षेत्र में नये जोश का संचार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें