सवारी वाहनों के लिए यातायात प्लान
-जुलूस के सर्वे चौक पहुंचने से पहले 3, 5, 8 और 2 नंबर विक्रम, प्रेमनगर व कैंट से आने वाले विक्रमों के लिए यह व्यवस्था रहेगी।
-3 नंबर विक्रम-रेसकोर्स चौक से वापस-रेसकोर्स पीएनबी तिराहा-आराघर टी जंक्शन।
-5 व 8 नंबर विक्रम-रेलवे गेट से वापस होंगे।
-2 नंबर विक्रम, सिटी बस व व्यावसायिक वाहन-सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस किए जाएंगे।
-प्रेमनगर व कैंट विक्रम -बिंदाल पुल से वापस किए जाएंगे।-जुलूस के करनपुर से शुरू होने पर थोड़े समय के लिए यूकेलिप्टस चौक से सर्वे चौक, बेनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा और आराघर चौक व क्रॉस रोड से यातायात डायवर्ट रहेगा।
-जुलूस के सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर आने पर सर्वे चौक से लैंसडॉन चौक की ओर जाने वाले यातायात को क्रॉस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा और मनोज क्लीनिक की ओर से काॅन्वेंट तिराहे की ओर यातायात नहीं जाने दिया जाएगा।
-कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाले यातायात को पैसेफिक तिराहे से सुभाष रोड होते हुए बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा ।
-जुलूस के लैंसडॉन चौक पहुंचने से पहले बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन लैंसडॉन चौक की ओर नहीं जाएगा।
-जुलूस के लैंसडॉन चौक से दर्शनलाल चौक की ओर जाने से पहले तहसील चौक से सभी वाहनों को दून चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-ओरिएंट चौक से घंटाघर आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर भेजा जाएगा।
-घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की ओर भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: संसदीय प्रणाली को पढ़ेंगे ही नहीं, किरदार भी निभाएंगे स्कूल के बच्चे, युवा संसद का होगा आयोजन
-बुद्धा चौक से कोई भी वाहन दर्शनलाल चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा ।
-जुलूस के तहसील चौक पहुंचने से पहले प्रिंस चौक से आने वाले सभी यातायात को द्रोण होटल कट से आईजी कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जाएगा।
-दून चौक से कोई भी वाहन तहसील चौक की ओर नहीं भेजा जाएगा।
-जुलूस का पिछला हिस्सा जिन स्थानों से पास होता जाएगा, मौके पर स्थिति को देखते हुए उस रूट का यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।