फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्रा योजना की जांच को बैंकों में पड़ा 'छापा'

Fri, 18 Sep 2015 12:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लेकर बैंकों की सुस्ती और चुस्ती देखने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव आलोक टंडन ने बैंकों में औचक निरीक्षण किया। बुधवार शाम उन्होंने कई बैंकों की शाखाओं में व्यवस्था दुरुस्त पाई तो कई जगहों पर व्यवस्थाओं में खामी मिलने पर फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से देशभर में मुद्रा योजना लागू करने के बाद अब इसके क्रियान्वयन की जांच भी कराई जा रही है। इस कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव आलोक टंडन अचानक देहरादून पहुंचे। बुधवार शाम उन्होंने पीएनबी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण बैंक, ओरिएंटल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक सहित कई बैंकों की शाखाओं में औचक निरीक्षण किया।

सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा में उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त पाईं। यहां मुद्रा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। कुछ बैंकों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं थी। न तो बैंक की शाखा में मुद्रा का कोई बोर्ड, पोस्टर या बैनर लगा था और न कोई और प्रचार सामग्री।
विज्ञापन


इसके बाद आलोक टंडन ने बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुछ की पीठ थपथपाई तो कुछ को फटकार भी लगाई। बैंकों को हिदायत दी कि वे इस योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें, ताकि मुद्रा योजना का लाभ आम जनता तक आसानी से पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें