फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में होगी ‘एमटीवी रोडीज’ के नए सीजन की शूटिंग, आएंगे नेहा धूपिया, रणविजय और रफ्तार

Wed, 19 Feb 2020 08:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश सरकार ने दी अनुमति, साहसिक पर्यटक को मिलेगा प्रचार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी चैनल एमटीवी के प्रचलित रियलिटी शो ‘रोडीज’ के नए सीजन की शूटिंग उत्तराखंड में होगी। प्रदेश सरकार से शो के निर्माताओं को शूटिंग की अनुमति मिल गई है। उपनिदेशक सूचना और नोडल अधिकारी फिल्म विकास परिषद केएस चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय इस शो की प्रदेश में शूटिंग होने से साहसिक पर्यटन को प्रचार मिलेगा।

विज्ञापन


रियलिटी शो में देशभर के 16 प्रतिभागी शामिल होंगे। 20 फरवरी से नौ मार्च तक रोडीज के 18वें सीजन की शूटिंग का कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में है। चौहान ने बताया कि इस टीवी शो की शूटिंग में अभिनेत्री नेहा धूपिया, अभिनेता रणविजय एवं रफ्तार शामिल हैं।

इस शो के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के प्रमुख स्थानों को दिखाया जाएगा। प्रथम चरण में शो की शूटिंग राजाजी पार्क, ऋषिकेश, विकासनगर आदि स्थानों पर होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की आकर्षक फिल्म नीति तथा शूटिंग के लिए सकारात्मक माहौल होने के कारण जाने माने टीवी शो, वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग राज्य में हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें