फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For Bharat: 'एमएसएमई को मजबूत करने के लिए नियमों में हो बदलाव, सरकारी तंत्र की निगरानी से आएगी और मजबूती'

Sat, 20 Sep 2025 10:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए सिडकुल के एमडी सौरभ गहरवार ने सरकार की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने नियमों में भविष्य के बदलाव पर कहा कि हमसे यानि शासन से ज्यादा नियमों की जानकारी उद्योगपति रखते हैं। जितना अच्छा काम आप (उद्योगपति) कर सकते हैं वह हम (सरकार) भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
हरिद्वार में आयोजित हुआ एमएसएमई कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएसएमई को मजबूत करने के लिए नियमों में समय समय पर बदलाव लाने की जरूरत है। सरकार जो नियम आसान कर रही है उसे धरातल पर लाने के लिए सरकारी तंत्र की निगरानी की जाए। इन्हीं आसान तरीकों से एमएसएमई प्रदेश की उन्नति में और भी ज्यादा सहायक होंगे। ये बातें अमर उजाला के एमएसएमई फॉर भारत के मंच पर मंथन में उद्योगपतियों ने कहीं। उन्होंने प्रदेश में भविष्य के एमएसएमई पर भी चर्चा की और इसकी चुनौतियों पर भी।  

विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए सिडकुल के एमडी सौरभ गहरवार ने सरकार की पहल को बताया। उन्होंने नियमों में भविष्य के बदलाव पर कहा कि हमसे यानि शासन से ज्यादा नियमों की जानकारी उद्योगपति रखते हैं। जितना अच्छा काम आप (उद्योगपति) कर सकते हैं वह हम (सरकार) भी नहीं कर सकती। इस दौरान गहरवार उद्योगपतियों की हर सलाह और सुझाव को भविष्य की प्लानिंग के लिए मंच पर उन्हें नोट भी करते रहे।  
विज्ञापन

जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने हरिद्वार के परिपेक्ष्य मेंएमएसएमई की संभावनाओं को बताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार इस वक्त एक बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है। इसमें रोड और रेल दोनों शामिल हैं। आने वाले समय में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और भी करीब आ जाएगा। इससे यहां के स्थानीय उद्योगों को और ज्यादा बड़ा मंच मिलेगा। उन्होंने उद्योगपतियों से नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें