फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऋषिकेश बापू ग्राम भूमि मामले पर केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद त्रिवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की।
ऋषिकेश से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ ऋषिकेश बापू ग्राम से संबंधित भूमि एवं स्थानीय जनता से जुड़े महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। सांसद त्रिवेंद्र ने कहा कि बापू ग्राम क्षेत्र की समस्याएं वहां निवासरत नागरिकों के अधिकार, आजीविका और भविष्य से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि स्थानीय जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस विषय का व्यावहारिक, न्यायसंगत एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विषय की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को भली-भांति समझते हुए इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से विचाराधीन लेने तथा यथासंभव सहयोग एवं समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रमेश जुगलान, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ज्योति सिंह सजवान, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, समाजसेवी रामकुमार कश्यप, पार्षद बिजेंद्र रमोला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें