फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: सांसद तीरथ सिंह रावत की कार को टक्कर मारने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार 

Wed, 13 Nov 2019 08:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत की कार में टक्कर मारने के आरोपी साउथ दिल्ली निवासी कार चालक पवन कपिल को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत अपने निजी सचिव विजय सती, सुरक्षाकर्मी और चालक के साथ हरिद्वार से सतपुली एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

जयराम आश्रम के पास हाईवे पर एक कार ने पीछे से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी थी। हादसे में सांसद की कार अनियंत्रित होकर पलट गई और वे घायल हो गए। अभी तीरथ सिंह रावत ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं।
विज्ञापन


सांसद की कार के चालक हरीश लटवाल पुत्र पान सिंह लटवाल निवासी एमएलए हॉस्टल रेसकोर्स की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दोरान पुलिस ने पाया कि दुर्घटना करने वाली कार जसमीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी गली नंबर छह गोविंद पुरी कालका जी नई दिल्ली के नाम पर दर्ज है।

वह दुबई में रहता है और उसने कार अपने साउथ दिल्ली के रहने वाले साथी पवन कपिल को दे रखी है। दुर्घटना वाले दिन पवन हरिद्वार से दिल्ली वापस लौट रहा था। पुलिस ने आरोपी कार चालक पवन कपिल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि वह हरिद्वार घूमने आया था। सांसद की कार में टक्कर लग जाने के बाद वह डर गया था कि कहीं लोग उसके पीट न दें इसलिए वह गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

तीरथ सिंह रावत का हाल जानने पहुंचे पूर्व सांसद 

पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत का हाल जानने के लिए बुधवार को पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने सांसद से वार्ता कर उनका हाल जाना। साथ ही चिकित्सा अधीक्षक ब्रह्मप्रकाश से स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। 

बुधवार को पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी ने गढ़वाल सांसद से मुलाकात की। उन्होंने सांसद से वर्तमान स्थिति जानी। इस पर तीरथ सिंह रावत ने बताया कि अभी दाएं कंधे पर हल्का दर्द महसूस कर रहा हूं।

साथ ही पीछे कूल्हे की हड्डी पर भी हल्का दर्द है। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद ने एम्स के चिकित्सा अधीक्षक ब्रह्मप्रकाश कसे वार्ता की। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

जल्द ही गढ़वाल सांसद को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उनकी स्थिति सामान्य है। हादसे से उनके सिर तथा किसी भी हड्डी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है इस दौरान नरेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें