फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्यसभा में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी के सदस्य बने सांसद नरेश बंसल, उप राष्ट्रपति ने किया गठन

Sat, 30 Nov 2024 04:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने द्वारा गठित बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को सदस्य बनाया गया है।
 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सांसद और भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल को राज्यसभा संचालन की सबसे महत्वपूर्ण कमेटी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएमसी) का सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा के सभापति एवं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन


राज्यसभा सभापति इस समिति के अध्यक्ष हैं और विभिन्न दलों के 10 सांसदों को समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समिति राज्यसभा के कामकाज निर्धारण, चर्चा के समय सिफारिश और सदन में बहस के लिए विषयों का सुझाव देती है। समिति सभापति (राज्यसभा) के निर्देशन में काम करती है। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी संसद की स्थायी समिति है, जो एक निश्चित समय के अंतराल पर गठित की जाती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रस्तावित तारीख पर ही होंगे राष्ट्रीय खेल, राज्य सरकार ने आईओए को किया मेल- हम पूरी तरह तैयार

इसमें बीजेपी- एनडीए की ओर से नरेश बंसल के अलावा सांसद व उप सभापति हरिवंश, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राधा मोहनदास अग्रवाल, सुधांशु त्रिवेदी शामिल हैं। इनके अलावा सांसद प्रमोद तिवारी,जयराम रमेश, संजय सिंह, डेरेक ओ बरायन, वी विजय साई रेड्डी को सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें