फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सांसद डिंपल ने अंकिता प्रकरण में सीएम धामी को लिखा पत्र, परिवार को जल्द न्याय दिलाने की कही बात

Sat, 13 Jun 2026 01:40 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सांसद डिंपल यादव ने  अंकिता भंडारी प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को परिजनों को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
डिंपल यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। इसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाते हुए परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की बात कही गई है। पत्र में कहा गया है कि अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

विज्ञापन


घटना के समय देशवासियों को विश्वास दिलाया गया था कि दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई होगी। पर घटना को काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी न्यायिक प्रक्रिया की धीमी गति को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि मेरी पीड़ित परिवार से बात हुई है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में 22 जून को पहुंच सकता है मानसून, तापमान में गिरावट और बारिश का दौर होगा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार आज भी अपनी बेटी के लिए न्याय की प्रतीक्षा में है। इस अत्यंत संवेदनशील प्रकरण की समीक्षा कराते हुए न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने, सीबीआई जांच को समयबद्ध रूप से पूरी कराने और दोषियों को शीघ्र दंड सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें