उन्होंने लोगों पर चहारदीवारी के अंदर आकर निर्माण सामग्री उठा ले जाने का भी आरोप लगाया। शिक्षिका पूनम के अनुसार उनके साथ जातिसूचक और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने पांच लोगों सहित उनके एक नेपाली नौकर से जान का खतरा बताया था।
पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बंशीलाल, प्यारेलाल, हितेश, पवन, उमा और नौकर राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिथौरागढ़ थाना कोतवाली के एसएसआई कृष्ण चंद्र आर्य ने बताया कि बजेटी निवासी महिला की तहरीर पर एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच की जा रही है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी पूनम, रवींद्र प्रसाद, हिमांशु और बसंती देवी के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है।