फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अजय भट्ट बोले, हरीश रावत तो रायता खिला भी रहे और फैला भी रहे

Mon, 30 Sep 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
हरीश रावत, अजय भट्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हरीश रावत स्टिंग मामले में भाजपा पार्टी ने अपनी ओर से कोई याचिका दायर नहीं की है। हरीश रावत पर तंज कसते हुए बोले कि वह रायता खिलाने के साथ ही रायता फैला भी रहे हैं।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद भट्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हरीश रावत स्टिंग मामले में रावत के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए पार्टी को कोई रुचि नहीं है। आरोप लगाया कि हरीश रावत भाजपा को बदनाम करने की दृष्टि से ऐसे बयान दे रहे हैं। मामला न्यायालय में पहुंचा है तो न्याय जरूर मिलेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

जिस समय कांग्रेस सरकार गिरी थी, उस समय तत्कालीन राज्यपाल ने स्टिंग प्रकरण के लिए सीबीआई कमेटी गठित की थी, लेकिन राष्ट्रपति शासन हटने के बाद जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आ गई थी तो हरीश रावत ने अपनी कैबिनेट से जांच कमेटी को खत्म करने का आदेश दिया था, जिसे लेकर हरक सिंह रावत हाईकोर्ट गए हैं।

उन्होंने हरीश रावत की ककड़ी पार्टी को लेकर तंज कसा। कहा कि हरीश रावत उनके पुराने साथी रहे हैं। जनता से जुड़ने का उनका यह पुराना नाटक है। रावत रायता खा भी रहे हैं और फैला भी रहे हैं।

त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा से बगावत कर नामांकन करा चुके पदाधिकारियों के लिए स्थिति साफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें