फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बड़े पर्दे पर 'आसाराम' दिखाएंगे महिलाओं को टॉर्च

Tue, 08 Oct 2013 08:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों में घिरे आसाराम को लेकर जल्द ही फिल्म बनने जा रही है। बॉलीवुड स्टार हेमंत पांडे इस फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


अपनी भूमिका को लेकर हेमंत पांडे में अलग ही उत्साह है। आसाराम पर बनाई जा रही फिल्म ‘चल गुरु हो जा शुरू’ पूरी तरह से कॉमेडी है। एक ओर यह फिल्म फर्जी बाबाओं के काले चिट्ठे खोलेगी तो दूसरी ओर सच्चे बाबाओं की अच्छाई को भी दुनिया के सामने लाएगी।

फिल्म की शुरुआत आसाराम के टॉर्च दिखाने से ही होगी। उसे जब भी कोई महिला पसंद आती है तो वह टॉर्च से देख उसका ध्यान अपनी ओर खींचता है। फिल्म में आसाराम की ध्यान कुटिया भी दिखाई जाएगी। इसके साथ ही अब तक की उनकी सभी हरकते और अंत में सलाखों के पीछे आसाराम को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी शूटिंग उत्तराखंड में होगी
इस फिल्म की खासियत ये भी रहेगी कि इसकी शूटिंग उत्तराखंड में होगी। फिल्म के दूसरे चरण को नैनीताल और पिथौरागढ़ में शूट किया जाएगा। इसमें ऋषिकेश को भी लिया जा सकता है। फिल्म लोकेशन देख वापस मुंबई लौट रहे हेमंत पांडे ने बताया कि इससे पहले मैं एक फिल्म में पंडित का रोल कर चुका हूं हालांकि बाबा पहली बार ही बनूंगा।

विदेशी लड़कियां दिखाई जाएंगी
फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी से भरी होगी, जिसे देख लोग पूरा इंजॉय करेंगे। फिल्म के निर्देशक मनोज शर्मा ने बताया कि आसाराम के साथ कुछ विदेशी लड़कियां दिखाई जाएंगी जो उनकी भक्त होंगीं। फिल्म में चंद्रचूड़ एक ऐसे सत्य बाबा बनेंगे, जो बेहद अच्छे होते हैं। इसके माध्यम से फिल्म में सच्चे और फर्जी दोनों ही तरह के बाबाओं का चेहरा सामने लाया जाएगा। शर्मा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग नवंबर से खुर्जा में शुरू होगी। दूसरे चरण की शूटिंग उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ, ऋषिकेश में होगी इसके बाद मुंबई में शूट किया जाएगा।
विज्ञापन


देवभूमि का होने से मिला वेटेज
कॉमेडियन फिल्म ‘चल गुरु हो जा शुरू’ में हेमंत पांडे को बाबा का रोल मिलने की वजह से खुद को उत्तराखंडी होना मानते हैं। हेमंत कहते हैं कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां ऋषियों ने तप किया है। फिल्म में मुझे चुने जाने के पीछे वजह ये भी है कि मैं देवभूमि से हूं। लेकिन आज के समय में लोग अंध-भक्त बने हुए हैं। फिल्म के माध्यम लोगों को यही संदेश दिया जाएगा कि किसी को भी गुरु मत मानो, जब ईश्वर ने विवेक दिया है तो उसका इस्तेमाल करो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें