फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: गौरीकुंड और बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने के लिए बनी 900 मीटर लंबी सुरंग, अब आवाजाही हुई शुरू

Tue, 06 May 2025 02:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

गौरीकुंड और बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने के लिए बनी सुरंग पर आवाजाही शुरू हो गई है। सुरंग के उपयोग से बाईपास और बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
सुरंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय में गौरीकुंड और बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने के लिए बनाई गई 900 मीटर लंबी सुरंग को यात्रा के लिए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। इस सुरंग से तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि व स्थानीय वाहनों को बेलणी पुल के रास्ते से भेजा जा रहा है जिससे बाजार में जाम की स्थिति पैदा नहीं हो।

सोमवार को सुरंग को अस्थायी यातायात के लिए खोला गया है। सुरंग के उपयोग से बाईपास और बाजार में लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। रुद्रप्रयाग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि देहरादून, ऋषिकेश से केदारनाथ आने वाले वाहनों को बाईपास से सोनप्रयाग के लिए रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं बदरीनाथ जाने वाले वाहन रैंतोली से मुख्य बाजार होते हुए संचालित किए जा रहे हैं। अब जवाड़ी, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि से नागनाथ पोखरी, कलक्ट्रेट, विकास भवन, कोठगी क्षेत्र जाने वाले वाहनों को नवनिर्मित सुरंग से संचालित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025:  यात्रियों की सुरक्षा; भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट में तैनात हुए आईटीबीपी के जवान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सुविधा से संबंधित लोगों को अनावश्यक लंबा फेरा नहीं लगाना पड़ रहा है। साथ ही बाईपास, मुख्य बाजार व केदारनाथ तिराहे में लगने वाले जाम से निजात मिल रही है। इसके अलावा आपातकालीन सेवा के तहत एंबुलेस, पुलिस और राहत वाहनों को भी सुरंग से संचालित किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें