फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकीदून-छितकुल ट्रैक पर फंसा 23 सदस्यीय पर्वतारोहियों का दल, एक की तबियत खराब

Thu, 14 Jun 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
har ki dun track
विज्ञापन

मोरी ब्लाक के हरकीदून से बडासू पास होते हुए छितकुल हिमाचल की ट्रैकिंग पर निकला एक 23 सदस्यीय पर्यटक दल खराब मौसम और साथी पर्यटक की तबियत खराब होने के कारण रास्ते में फंस गया है। दल में शामिल पोर्टर ने छितकुल हिमाचल पहुंचकर आईटीबीपी को इसकी सूचना दी। वहां से आईटीबीपी के जवान दल के रेस्क्यू में जुटे हैं। उत्तरकाशी की ओर से भी एसडीआरएफ, वन एवं राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना की गई है। फिलहाल दल से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


ऋषिकेश स्थित गो हिमालय ट्रैकिंग एजेंसी के संचालक आनंद बिष्ट ने बताया कि बीते नौ जून को एक 23 सदस्यीय पर्यटक दल उनकी एजेंसी के माध्यम से सांकरी-हरकीदून-बडासू पास-छितकुल हिमाचल प्रदेश की ट्रैकिंग पर निकला था। दल में महाराष्ट्र के नौ, फरीदाबाद का एक और मैक्सिको के दो पर्यटकों के साथ ही एक ट्रैक लीडर, एक गाइड, एक कुक और आठ पोर्टर शामिल हैं। 13 जून को रानीकंडा कैंप के पास एक पर्यटक की तबियत खराब होने पर तीन पोर्टरों ने छितकुल पहुंचकर आईटीबीपी से मदद मांगी। रात को ही वे लोग आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम के साथ दल के पास लौटे थे। इसके बाद से दल से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

बता दें कि सांकरी से हरकीदून, बडासू पास होते हुए छितकुल तक करीब 90 किमी लंबे इस ट्रैक को पूरा करने में करीब 7-8 दिन लगते हैं। सांकरी से बडासू पास तक खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता है, जबकि इससे आगे छितकुल की ओर रास्ता आसान है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश की ओर से आईटीबीपी रेस्क्यू के प्रयास कर रही है। उत्तरकाशी के आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि इस ओर से भी एसडीआरएफ तथा वन एवं राजस्व विभाग की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें