फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के हैंड फ्री बाइकर पर डॉक्यूमेंट्री बनाएगा माउंटेन ड्यू

Fri, 11 Sep 2015 01:10 PM IST
योगेश जोशी/ अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंड फ्री बाइक चलाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके उत्तराखंड के नवीन सिंह कार्की पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जाएगी, जिसके लिए नवीन नौ अन्य जांबाजों के साथ बीते दिनों नोएडा में ऑडिशन दे चुके हैं। डॉक्यूमेंट्री का प्रोमो 18 सितंबर को दिल्ली में किया जाएगा। विमोचन नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी करेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला और माउंटेन ड्यू ने बीते सात सितंबर को नोएडा में ‘नाम बनते हैं रिस्क से’ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें अनोखे काम कर अपनी ओर ध्यान खींचने वालों पर तकरीबन तीन घंटे की डाक्यूमेंटी बनाई जाएगी।

नवीन बताते हैं कि इसके अलावा एक किताब का भी प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें इन सभी लोगों के संघर्ष और इतिहास का जिक्र होगा। नवीन अब तक एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक में नाम दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री

उनका अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने का है। इसके अलावा वियतनाम का एक विश्वविद्यालय उनके हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखते हुए डॉक्टरेट की उपाधि देने की घोषणा कर चुका है।

ऑडिशन से लौटे नवीन सिंह कार्की ने बताया कि उनके अलावा हरियाणा के एवरेस्ट विजेता, टीटी की वर्ल्ड चैंपियन विकलांग बालिका, दिल्ली के स्काई ड्राइवर और बिजनौर के दो विकलांग क्रिकेटरों पर डॉक्यूमेंटी बनाई गई है।

इससे पूर्व एवरेस्ट विजेता पद्मश्री अरुणिमा सिंह और स्काई ड्राइवर शीतल महाजन, स्टंटमैन गोस्ट रायडर्ज और बेस जंपर सत्येंद्र वर्मा पर भी फिल्मांकन किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें