फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे खुला, सुचारू हुई वाहनों की आवाजाही

Sat, 07 Dec 2019 09:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी(बदरीनाथ)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड परियोजना में हिल कटिंग के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर चाड़ा नामक तोक में पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक कर हाईवे पर आ गया था। जिससे दोपहर से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई थी। टीम ने हाईवे को सुबह छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर से बंद हाईवे को रात आठ बजे खोल दिया गया था। वहीं, सुबह तीन बजे हाईवे फिर बंद हो गया। टीम ने सुबह छह बजे फिर हाईवे खोल दिया गया । 

हाईवे के दोनों ओर से लगभग 300 वाहन फंसे हुए थे। गनीमत रही कि जेसीबी मशीन और मजदूर उस वक्त दूसरी तरफ काम कर रहे थे। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। इन दिनों चाड़ा तोक में एनएचआईडीसीएल की ओर से हिल कटिंग का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ वाहन बीच रास्ते से लौट गए

जिससे यहां बाद बाद भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती है। गुरुवार को भी पहाड़ी दरकने के तुरंत बाद ही जेसीबी मशीन मलबा हटाने में जुटी रही।

हाईवे बंद होने के बाद पीपलकोटी की ओर से खड़े कुछ वाहन तो लौट गए थे। जबकि दूसरी तरफ से खड़े वाहन मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। एनएचआईडीसीएच के सहायक अभियंता अंकित शर्मा ने बताया कि पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ जाने के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। अब हाईवे सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें