फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने भरी हामी, जल्द होगा एमओयू

Sat, 01 Dec 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र से मिलते आर्मी चीफ बिपिन रावत
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पर राज्य सरकार और सेना के बीच जल्द एमओयू होगा। एक शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने यह आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सीएम और सेना प्रमुख के बीच मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान सेना प्रमुख ने सहमति प्रकट की। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के बाद थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से भेंट की।

मुलाकात के दौरान तय हुआ की जल्द ही मेडिकल कॉलेज के संचालन को लेकर राज्य सरकार और सेना के बीच एमओयू होगा। सेना के अधिकारी देहरादून आकर राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ एमओयू के फार्मूले पर बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें