फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क धंसने और पेड़ गिरने से बंद हुआ हईया-अलसी-सकनी मोटरमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में सड़क धंसने और पेड़ गिरने से हईया-अलसी-सकनी मोटरमार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई। हईया और सकनी गांव के लोगों को 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके अपने घरों तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


हईया-अलसी-सकनी मोटरमार्ग पर सुबह से ही आवाजाही बंद हो गई थी। शाम तक सड़क को ठीक नहीं किया जा सका था। इस कारण क्षेत्रवासियों के सामने आवाजाही का संकट खड़ा हो गया। सुबह साहिया गए क्षेत्रवासियों को 20 किलोमीटर का चक्कर काटकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ा। जबकि अलसी गांव के निवासी पांच किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों को लौटे। इसके लगावा क्षेत्र के कोठा बैंड-पंजिया, शंभु की चौकी-पंजिया, लालपुल-राणी गांव, बडनु-जोशी मोटरमार्ग पर भी जगह-जगह पत्थर व मिट्टी आने से यातायात बाधित रहा। हालांकि यहां अधिक दिक्कत नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि बारिश रुकते ही सभी मोटरमार्गों से मलबा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें