परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का कहना है कि सरकारी वाहन हो या गैर सरकारी वाहन, मोटरयान अधिनियम सब पर लागू होगा। उन्होंने सरकारी वाहनों की फिटनेस और प्रदूषण जांच न कराए जाने पर अनभिज्ञता जाहिर की।
सरकार परीक्षण कराएगी: कौशिक
वरिष्ठ मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि सरकारी वाहनों का इंश्योरेंस नहीं होता न ही प्रदूषण और फिटनेस जांच होती है। सरकार इसका परीक्षण कराएगी कि आखिर किन वजह से प्रदूषण, फिटनेस और इंश्योरेंस के मानकों का पालन नहीं हो रहा है।
मेरी जानकारी में नहीं है कि सरकारी वाहन फिटनेस या प्रदूषण जांच करा रहे हैं या नहीं। लेकिन मोटरयान अधिनियम सरकारी और गैर सरकारी सभी तरह के वाहनों पर लागू होता है। इसलिए सरकारी वाहनों को भी फिटनेस, प्रदूषण और इंश्योरेंस की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस तो होना ही चाहिए।- शैलेश बगौली, सचिव परिवहन