फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर भोजन माताओं का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को भी भोजन माताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। बारिश के बावजूद धरने पर कोई असर नहीं पड़ा। भोजन माताओं ने खंड शिक्षाधिकारी के परिसर में टैंट के नीचे बैठकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदेश संगठन उषा देवी ने कहा कि बीते कई दिनों से भोजना माताएं दिन-रात खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इसके बावजूद उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। धरना स्थल पर आने वाले अधिकारी उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देने की जगह नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है जब तक भोजन माताओं की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने बताया लंबे समय से भोजन माताएं अल्प मानदेय पर भोजन पकाने का काम कर रही है, जिसे बढ़ाकर आठ हजार रुपये किया जाए। उन्होंने अक्षय पात्र फाउंडेशन से आच्छादित स्कूलों में तैनात भोजन माताओं को न निकालने की मांग की। इस मौके पर सुनीता, रेनू देवी, सुदेश कुमारी, झूलो, उषा देवी, निर्मला खत्री, कमला राणा, कुसुम, उमा देवी, दीपा थापा, अरुणा देवी, रविता, श्यामो देवी, विमला देवी, तारा देवी, सरला देवी, कांता देवी, बबीता देवी, भागीरथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें