फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार में किया नवजात बेटी का सौदा

Wed, 30 Apr 2014 03:13 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबी से तंग आकर एक महिला ने अपनी एक दिन की बच्ची का ही सौदा कर डाला।
विज्ञापन


बिकने से बच गई बच्ची
वह 20 हजार में उस नवजात को एक दंपति को बेचना चाह रही थी। सौदा भी हो चुका था लेकिन ऐन वक्त पर स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना मिलने पर बच्ची बिकने से बच गई।

बताया जा रहा है कि महिला की पहले से ही एक बेटी है और वह एक और बेटी का बोझ नहीं उठा सकती थी। सूत्रों के अनुसार शहर निवासी महिला ने 27 अप्रैल को महिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन


जबकि उसकी पहले से ही एक बेटी और दो बेटे हैं। महिला और उसका पति इस बेटी को पालना नहीं चाहते थे। रिश्तेदारों ने बेटी उन्हें देने की बात कही, लेकिन महिला ने मना कर दिया।

इसी बीच पता चला कि वह पहाड़ से आए एक दंपति को 20 हजार रुपए में बच्ची बेचने जा रही है। रिश्तेदार इसकी शिकायत लेकर पूर्व सभासद मुन्नी कश्यप के पास पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद वे सभी शिकायत लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल पहुंचे, जहां से पुलिस मौके पर पहुंची। महिला से और अन्य लोगों से बात की।

महिला ने किया इनकार
बातचीत में महिला ने बताया कि वह बच्ची को किसी को बेचना नहीं चाह रही थी, बल्कि उसने तो सिर्फ यह कहा था कि बच्ची को लेकर उनके करीब 20 हजार रुपए खर्च हो गए।

जिस पर लोगों ने 20 हजार में सौदा करने की बात कह दी। बाद में महिला से स्थानीय लोगों ने यह लिखवा लिया कि वह बच्ची का अच्छी तरह लालन-पालन करेगी।

मुन्नी कश्यप के अनुसार बच्ची बेचने की चर्चाएं थी लेकिन बाद में महिला ने इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें