फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मकान बेचने का सौदा कर मां बेटे से हड़पे 30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान बेचने का सौदा कर 30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। यह रकम मां-बेटे से हड़पी गई है। पीड़ितों की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट सम्पूर्णानंद गैरोला ने बताया कि झूमा घौरी निवासी बड़कोट जिला उत्तरकाशी ने तहरीर दी। कहा कि शिवांशी राजपूत और उसकी मां शालिनी सिंह निवासी सैय्यद मोहल्ला ने उन्हें अपना मकान बेचने की डील की। डील होने पर रजिस्ट्री की तिथि बीते चार जनवरी तय हुई। इस दौरान मां बेटा नहीं पहुंचे। जबकि, पीड़ित पक्ष ने डील होने पर 30 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। उनका आरोप है कि रकम देने के बाद भुगतान नहीं हुआ। पुलिस केस दर्ज कर साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें