फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर : देरी से घर लौटने पर मां ने डांटा तो छात्रा ने खाया जहर, मौत

Mon, 22 Feb 2021 10:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

देर से घर लौटी छात्रा को मां ने डांट दिया। जिस पर उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक छात्रा परिवार की इकलौती संतान थी। छात्रा की मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन


सूचना पर एसआई रतन सिंह अस्पताल पहुुंचे। मृतिका के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बीते शनिवार को छात्रा स्कूल से घर देरी से लौटी थी। जिस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। जिस पर उसने चुपके से घर पर रखी चूहे मारने की दवाई खा ली। जब कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए।

रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। छात्रा आठवीं की छात्रा थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें