फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो युवक ने कर दी ऐसी हरकत कि...

Sat, 03 Mar 2018 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक युवक को उसकी मां ने जरा डांट क्या दिया तो उसने ऐसी हरकत कर डाली कि परिवार वाले ही नहीं आसपास के लोग भी दुख से भर गए।

विज्ञापन

यह घटना आईडीपीएल की के गली नंबर चार, हरिधाम कालोनी की है।

कालोनी निवासी सूरजमणि के सुपुत्र गौरव उर्फ ईशु का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। मां ने बेटे को डांट पिला दी। पुलिस के मुताबिक, मां की डांट से गुस्साए गौरव ने सुबह करीब नौ बजे कमरे में रस्सी के सहारे फंदा बनाया और पंखे से लटक कर जान दे दी।

कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने बलपूर्वक दरवाजा खोला, तो गौरव को पंखे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे और गौरव की कपड़ों की तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि गौरव ने कक्षा 9 के बाद ही स्कूल छोड़ दिया था। वह नशा भी किया करता था। बताया कि शनिवार सुबह गौरव को परिजनों किसी बात पर डांट दिया था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें